Tuesday, April 2, 2019

पहली खो-खो लीग अक्टूबर से, 8 टीमें उतरेंगी; पांच साल पहले देश में केवल दो लीग थीं, अब 17 हैं

नई दिल्ली. खो-खो को एशियाड में शामिल किए जाने के बाद अब पहली बार देश में इसकी लीग भी आयोजित की जाएगी। 2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद अलग-अलग खेलों की लीग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पांच साल पहले जहां देश में केवल दो लीग होती थी। अब इनकी संख्या बढ़कर 17 हो गई है। 

नए खिलाड़यों के लिए होगी अलग श्रेणी
खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी एमएस त्यागी ने बताया, 'अक्टूबर-नवंबर में होने वाली लीग में 8 टीमें शामिल होंगी। इसमें देशी और विदेशी खिलाड़ी उतरेंगे। इसमें शामिल होने वाले लोकल खिलाड़ियों को तीन ग्रेड- ए, बी और सी में बांटा जाएगा। नए खिलाड़ियों की श्रेणी अलग से होगी। पिछले तीन साल के सीनियर और जूनियर नेशनल के प्रदर्शन को देखा जाएगा।

त्यागी के मुताबिक, आने वाले समय में लीग के मुकाबले स्टेट और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर भी कराए जाने की योजना है। लीग के मुकाबले दिल्ली, महाराष्ट्र में होेंगे। इसके अलावा फ्रेंचाइजी टीमों के आधार पर भी अन्य वेन्यू तय होंगे। अक्टूबर-नवंबर में मुकाबले खेले जाएंगे।

हर टीम में 12 खिलाड़ी, 10 फीसदी विदेशी रहेंगे
खो-खो की टीम में 12 खिलाड़ी होते हैं। 9 को खेलने का मौका मिलता हैं। लीग के लिए खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने डाबर से करार किया गया है। लीग में उतर रही टीमों के नाम की घोषणा नहीं की गई है। लीग में भारत के अलावा अन्य 8 से 10 देशों के खिलाड़ी उतर सकते हैं। हर टीम में 10 फीसदी विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया जाना अनिवार्य होगा।

नॉटिंघम. लंदन की टेम्स नदी में हेड ऑफ द रिवर रेस हुई। 1926 से हो रही इस रोइंग रेस में पहली बार महिला रोअर्स ने भी हिस्सा लिया। इस बार 321 टीमों  में 25 टीम महिला रोअर की थीं। 6.8 किमी की रेस की पुरुष कैटेगरी में ऑक्सफोर्ड ब्रुक्स ए ने 17 मिनट 11.8 सेकंड का समय लिया। ऑक्सफोर्ड ब्रुक्स की टीम लगातार दूसरी बार जीती। उसने 4 सेकंड के अंतर से लिएंडर क्लब को हराया। वहीं, महिला कैटेगरी में टाइडवे स्कलर्स की टीम जीती। उसने 20 मिनट 6 सेकंड में रेस पूरी की। टाइडवे स्कलर्स ने ऑक्सफोर्ड ब्रुक्स की महिला टीम को 5 सेकंड से हराया। ऑक्सफोर्ड ब्रुक्स ने 20 मिनट 11 सेकंड का समय लिया।

पूर्व क्रिकेटर और फुटबॉलर स्टीव ने दिया था आइडिया
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और फुटबॉलर रहे स्टीव फेयरबेर्न ने स्टेमिना बढ़ाने के लिए रोइंग को सबसे अच्छा खेल बताया था। वे रोइंग की ट्रेनिंग भी देते थे। वे कहते थे कि- माइलेज मेक्स चैंपियंस। उन्होंने कुछ समय बाद टेम्स रोइंग क्लब को रोइंग का टूर्नामेंट शुरू करने का आइडिया दिया था। इसके बाद 12 दिसंबर 1926 को पहली रेस हुई थी। तब उसमें 23 टीमों ने हिस्सा लिया था। यह रेस का 86वां सीजन था।

No comments:

Post a Comment

2019年全国报告法定传染病超1024万例 死亡2.5万余人

  中新网4月20日电 国家卫健委网站20日发布 4月中旬, 色情性&肛交集合 全球多个疫苗团队 色情性&肛交集合 宣布取得进展的同时, 色情性&肛交集合 中国宣布第一波疫情已经得到控制, 色情性&肛交集合 中国在全球的新冠研究 色情性&肛交集合 的临床试验立项占比从 色情性&...