Tuesday, April 23, 2019

गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले- सेना का गुणगान राष्ट्रीय गौरव

चुनाव में मोदी, अमित शाह के बाद किसी नेता की मांग है तो वे हैं राजनाथ सिंह। मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे से लौटते हुए भास्कर के डिप्टी एडिटर संतोष कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत की...

सवाल : मैनिफेस्टो में इस बार रोजगार का चैप्टर नहीं था। ऐसा क्यों?
जवाब : मैंने रोजगार के बारे में खुलकर बताया। हम जितने काम कर रहे हैं, सबमें रोजगार सृजित हो रहे हैं। 


सवाल : सपा-बसपा गठबंधन को भाजपा हल्के में क्यों ले रही है?
जवाब : गठबंधन विश्वसनीय नहीं हो पाया है। हम किसी को हल्के में नहीं लेते, लेकिन वे अब हल्के हो गए हैं।


सवाल : ऐसा है तो भाजपा मजबूत सीटों पर रवि किशन, निरहुआ और प्रज्ञा ठाकुर जैसे आयातित उम्मीदवार क्यों उतार रही है?
जवाब : जहां पार्टी को लगता है कि सही उम्मीदवार नहीं है, वहां इस तरह से उम्मीदवार उतारे जाते हैं।


सवाल : प्रज्ञा मेडिकल आधार पर जमानत पर हैं, फिर भी टिकट दिया, ऐसी क्या मजबूरी थी?
जवाब : उनको सजा नहीं हुई है। चुनाव तो लड़ ही सकती हैं।


सवाल : मोदी ने कहा कि भगवा आतंक शब्द कांग्रेस ने गढ़ा, लेकिन गृह सचिव रहते हुए आरके सिंह ने इस शब्द को सरकारी दस्तावेज में उतारा। वे आपकी सरकार में ही मंत्री हैं।
जवाब : उस समय वे सचिव थे और जो सरकार थी, उसके कहने पर सचिव काम करते हैं। भगवा आतंकवाद शब्द कांग्रेस ने ही गढ़ा है।


सवाल : क्या पुलवामा हमला इंटेलीजेंस फेल्योर था?
जवाब : कहीं कमी रही होगी। रिपोर्ट आने तक दोष देना ठीक नहीं। रिपोर्ट आ जाए तो कुछ कहा जा सकता है।


सवाल : हर रैली में सेना, पाक, स्ट्राइक का जिक्र। क्या यही रणनीति है?
जवाब : सेना की प्रशंसा अपराध नहीं, राष्ट्रीय गौरव का विषय है। सेना के नाम पर वोट नहीं मांग रहे, बल्कि प्रशंसा कर रहे हैं।


सवाल : अलगावादियों पर पुलवामा से पहले कार्रवाई नहीं की, अब तेज कर दी। ऐसा क्यों?
जवाब : पहले बातचीत की पूरी आजादी दी। उनकी ओर से पहल नहीं हुई। अब विकल्प नहीं था।

सवाल : गृह मंत्रालय के आंकड़े हैं कि 5 साल में आतंकी वारदातें बढ़ी हैं..
जवाब : (टोकते हुए) 5 साल में नहीं, पिछले कुछ महीने के हैं, लेकिन आतंकी मारे जाने की संख्या भी बढ़ी है।


सवाल : पीएम मोदी के बाद उत्तराधिकारी कौन? आप, गडकरी या शाह?
जवाब : नहीं..नहीं..कोई उत्तराधिकारी नहीं। हमारे पीएम मोदी जी बूढ़े कहां हुए हैं। वही प्रधानमंत्री रहेंगे।


सवाल : बतौर अध्यक्ष अमित शाह का टर्म पूरा हो चुका है। आप फिर से अध्यक्ष बनने के इच्छुक हैं?
जवाब : अगर होगा तो देखेंगे क्या करना है। पार्टी जो मिल-बैठकर तय करेगी, वह करेंगे।

No comments:

Post a Comment

2019年全国报告法定传染病超1024万例 死亡2.5万余人

  中新网4月20日电 国家卫健委网站20日发布 4月中旬, 色情性&肛交集合 全球多个疫苗团队 色情性&肛交集合 宣布取得进展的同时, 色情性&肛交集合 中国宣布第一波疫情已经得到控制, 色情性&肛交集合 中国在全球的新冠研究 色情性&肛交集合 的临床试验立项占比从 色情性&...